Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा अध्यक्ष का पत्र लिखकर, NEET और NET घोटालों तथा अन्य पेपर लीक पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा अध्यक्ष का पत्र लिखकर, NEET और NET घोटालों तथा अन्य पेपर लीक पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को राज्यसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लाखों युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले NEET और NET घोटालों तथा अन्य पेपर लीक पर तत्काल चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि यह सदन NEET-UG और UGC NET सहित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के संचालन में पेपर लीक, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के अभूतपूर्व मामलों तथा विभिन्न परीक्षाओं को रद्द करने और निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित करने में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की पूर्ण विफलता पर चर्चा करने के लिए आज दिन भर के लिए सभी सूचीबद्ध कार्य स्थगित करने का अनुरोध करता है। यहां पढ़ें पूरा पत्र।

पढ़ें :- 45W SUPERVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इस दिन भारत में लॉन्च होगा OnePlus N6, चेक करें डिटेल्स
पढ़ें :- बिहार में खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया स्थानीय खेलों को उड़ान, खिलाड़ियों को मिलेगी सीधे DSP की नौकरी

पेपर लीक के मामले पर ये सरकार खुद तो खामोश है, लेकिन अब वो पेपर लीक के विरोध में उठने वाली आवाजों को भी चाहती है दबाना 

देश में पेपर लीक से पीड़ित छात्रों की आवाज कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में उठाई लेकिन उनका ‘Mic off’ कर दिया गया। पेपर लीक के मामले पर ये सरकार खुद तो खामोश है ही, लेकिन अब वो पेपर लीक के विरोध में उठने वाली आवाजों को भी दबाना चाहती है।

 

Advertisement