Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी

कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा-देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश के बदनावर में जनता को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, BJP के नेता जब भी भाषण देते हैं, कांग्रेस के बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं। कुछ दिन पहले शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि राहुल गांधी जी और खरगे जी मिलकर कांग्रेस को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि BJP ने शिवराज सिंह चौहान को सत्ता से क्यों निकाल दिया?

पढ़ें :- तिलहन एवं दलहन फसलें गन्ने की पैदावार को प्रभावित किए बिना किसानों को अतिरिक्त लाभ और जोखिम से सुरक्षा प्रदान करेगा: सीएम योगी

उन्होंने कहा, देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। महंगाई बढ़ गई है-ये सब मोदी जी के जमाने में हुआ। PM मोदी नहीं चाहते कि देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई खत्म हो जाए। मोदी जी की मंशा है कि अमीर और अमीर हो जाए, गरीब और गरीब हो जाए।

जनसभा कां संबोधित करते हुए मल्लिकार्जन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, PM मोदी की गारंटी थी…हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा, सभी के खाते में 15 लाख रुपए डालूंगा, किसानों की आमदनी दोगुनी करूंगा, किसानों को MSP दूंगा…लेकिन किया कुछ भी नहीं, क्योंकि मोदी ‘झूठों के सरदार’ हैं।

 

 

पढ़ें :- प्लॉट आवंटन के मामले में कोर्ट ने सुनाई बंग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को दस साल की सजा, बेटे को सात साल के लिए भेजा जाएगा जेल
Advertisement