Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए मंगलवार को तीन उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। जिसमें गोड्डा से दीपिका पांडे सिंह, चतरा से कृष्णा नंद त्रिपाठी और धनबाद से अनुपमा सिंह को टिकट दिया गया है।

पढ़ें :- ICC Cricket World Cup 2027 Schedule : आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 शेड्यूल का ऐलान, जाने कब होगा IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच?

गोड्डा सीट पर दीपिका पांडे सिंह का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से होगा। वहीं चतरा में कृष्णानंद त्रिपाठी के सामने भाजपा के कालीचरण सिंह की चुनौती है। धनबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस की अनुपमा सिंह को भाजपा के ढुलु महतो से मुकाबला करना होगा।

झारखंड में छह सीटों पर कांग्रेस ने किया उम्मीदवारों का एलान

झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियां का गठबंधन है। गठबंधन के तहत राज्य की 14 लोकसभा सीटों के बंटवारे का अभी तक अंतिम एलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, झारखंड में कांग्रेस 7, झामुमो 5 और एक-एक सीट पर राजद और भाकपा माले चुनाव लडे़ंगी। झामुमो राज्य की दुमका, राजमहल, गिरिडीह और सिंहभूम सीट पर अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। वहीं कांग्रेस खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग सीट पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। अब गोड्डा, चतरा और धनबाद से भी पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस तरह अब तक कांग्रेस झारखंड में छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पढ़ें :- पूरा देश वोट चोरी के खिलाफ गुस्से में है, फिर भी BJP-EC की बेशर्मी देखिए कैसे खुलेआम वही काम कर रहे हैं: राहुल गांधी
Advertisement