Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार (ashwini kumar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपना इस्तीफा भेजा है।

पढ़ें :- हम 'अग्निवीर योजना' को खत्म कर देंगे, सेना में फिर से पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी: राहुल गांधी

हालांकि, अश्विनी कुमार (ashwini kumar) के इस फैसले से सभी हैरान हैं क्योंकि उनकी गिनती सोनिया गांधी के करीबियों में होती थी। उन्होंने सोनिया गांधी का उस समय बचाव किया था जब जी23 के नेताओं ने अगस्त 2020 में पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव की मांग की थी।

कई बड़े नेताओं ने छोड़ी पार्टी
बता दें कि, कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, सुष्मिता देव और प्रियंका चतुर्वेदी का नाम शामिल हैं। वहीं, अब अश्विनी कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मोहभंग होता जा रहा है, जिसके कारण वो एक के बाद एक पार्टी छोड़ रहे हैं।

 

 

पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

 

Advertisement