Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-कांग्रेस का बड़ा आरोप, PM मोदी की सभा के कारण राहुल के गांधी हेलिकॉप्टर को ATC ने नहीं दिया क्लीयरेंस

Video-कांग्रेस का बड़ा आरोप, PM मोदी की सभा के कारण राहुल के गांधी हेलिकॉप्टर को ATC ने नहीं दिया क्लीयरेंस

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) प्रचार करने निकले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Lok Sabha opposition leader Congress MP Rahul Gandhi) का हेलिकॉप्टर को एटीसी ने झारखंड के महागामा में रोक लिया है। एटीसी ने गांधी के हेलिकॉप्टर को आगे उड़ने पर पाबंदी लगा दी है। अनुमति न मिलने प्रचार के दौरान महागामा में फंसा हुआ है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष (Lok Sabha opposition leader) गांधी के हेलिकॉप्टर रोकने पर राजनीति होने लगी है। कांग्रेस के तमाम नेता इसे लेकर पर बीजेपी (BJP) पर निशाना साध रहे हैं। और बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

 

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को ATC से मंजूरी न मिलने के कारण महागामा से उड़ान भरने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को पीएम मोदी की सभा के चलते क्लीयरेंस देने से मना कर दिया है। और उन्हें गोड्डा के बेलबड्डा में रोक कर रखा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे बीजेपी की गलत नीति कहा है।

गांधी के हेलिकॉप्टर को गोड्डा में रोकने के फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से साझा हो रहे है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि रोके गए हेलिकॉप्टर में राहुल गांधी सवार है। गांधी से गोड्डा से रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा में हेलीपैड के आसपास कई कर्मचारी तैनात हैं। क्लीयरेंस मिलने के बाद ही वो रवाना हो पाएंगे। आपको बता दें झारखंड में पहले चरण के बाद 20 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है। गांधी दूसरे चरण के लिए प्रचार में जुटे हुए है।

पढ़ें :- CJP की पूरी कहानी! एक मीम से कैसे हिल गई सरकार? अभिजीत डिपके से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक
Advertisement