Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस की न्याय यात्रा भी जनता को गुमराह करने के लिए : केशव मौर्य

कांग्रेस की न्याय यात्रा भी जनता को गुमराह करने के लिए : केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 ज़िलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस की इस यात्रा पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की न्याय यात्रा जनता को गुमराह करने के लिए है।

पढ़ें :- हम 'अग्निवीर योजना' को खत्म कर देंगे, सेना में फिर से पुरानी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी: राहुल गांधी

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक्स पर लिखा कि, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी की गाड़ी के सामने राहुल गांधी की मोहब्बत की फ़र्ज़ी दुकान पर यक़ीन रहा और न ही उनकी कथित भारत जोड़ो यात्रा पर! कांग्रेस की न्याय यात्रा भी जनता को गुमराह करने के लिए है, दबी-कुचली जनता के साथ गांधी परिवार ने सदा अन्याय किया!”

पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू

बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालने वाली है। 14 जनवरी से लेकर 20 मार्च तक 6200 किलोमीटर लंबी भारत न्याय यात्रा 14 राज्यों के 85 ज़िलों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुज़रेगी। इसकी शुरुआत मणिपुर से होगी और समाप्ति मुंबई में होगा।

 

Advertisement