पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नगर पालिका कार्यालय में बुधवार को पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में आपातकाल की 50वीं बरसी को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्याय के रूप में याद करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
पढ़ें :- Breaking News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद पर POCSO Act के तहत FIR दर्ज, शंकराचार्य, बोले- शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी है 'हिस्ट्रीशीटर'
पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा, “आज ही के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा देश में आपातकाल की घोषणा कर लोकतंत्र की हत्या की गई थी। यह भारतीय इतिहास का सबसे काला दिन था। नागरिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई और विरोध करने वाली हर आवाज को दबा दिया गया। आज हम उन सभी लोकतंत्र प्रेमियों को नमन करते हैं जिन्होंने आपातकाल का डटकर विरोध किया।”
कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासदगण और कर्मचारीगण की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने लोकतंत्र की रक्षा और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट