नई दिल्ली। जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना (MP Prajwal Revanna) से जुड़े ‘अश्लील वीडियो’ मामले पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि यह हमारे परिवार की छवि को नष्ट करने के लिए कांग्रेस की चाल है। उन्होंने कहा कि इसमें देवेगौड़ा जी की मेरी क्या भूमिका है? हम उन सभी चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यह प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna) का व्यक्तिगत मामला है। मैं उनके (Prajwal Revanna) संपर्क में नहीं हूं। नैतिक रूप से यह सरकार की जिम्मेदारी है।
पढ़ें :- UPSC के 100 साल पूरे, PM मोदी बोले- विकसित भारत के लिए चाहिए नेशन फर्स्ट और सिटिजंस फर्स्ट वाली सोच, फ्लाईदुबई के पायलट की भी सराहना की
यह पूछे जाने पर कि क्या जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना (JD(S) MP Prajwal Revanna) को पार्टी से निकाला जाएगा, कर्नाटक के पूर्व सीएम और जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) ने कहा कि कुछ समय इंतजार करें। हम अपनी कोर कमेटी (Committee Meeting) की बैठक के बाद जानकारी देंगे।