Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. COVID-19 Alert: सरकार का बड़ा फैसला, एक जनवरी से इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

COVID-19 Alert: सरकार का बड़ा फैसला, एक जनवरी से इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

COVID-19 Alert: चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। इसको देखते हुए भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने एक जनवरी से चीन समेत इन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए
RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अन्य देशों में जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं। इसके अलावा हांगकांग से आने वाले यात्रियों के लिए भी निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जरूरी कर दी गई है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने वाले हैं, क्योंकि जनवरी में कोविड के मामलों में उछाल देखने को मिल सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रवृत्ति रही है कि पूर्वी एशिया में दस्तक देने के लगभग 30-35 दिनों के बाद कोविड महामारी की नई लहर भारत में आती है।

Advertisement