Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौरक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू के गोले

फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर गौरक्षक की ट्रक से कुचलकर मौत, हाईवे पर पथराव, पुलिस ने दागे आंसू के गोले

By शिव मौर्या 
Updated Date

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में गौ रक्षक फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की एक ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। लोगों ने इस घटना का विरोध करते हुए हाईवे जाम कर दिया। इसके साथ ही लोगों ने पथराव भी किया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस की वर्दी का अपराधियों में हो खौफ,पर्व-त्योहार पर माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : सीएम योगी

बताया जा रहा है कि, फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। तभी कोहरे के कारण पीछे से आ रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। लोगों की इस घटना की जानकारी हुई तो वो विरोध करना शुरू कर दिए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और लोगों को समाझाने की कोशिश की। लेकिन जब देखते ही देखते हालात बिगड गए और प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं।

वहीं, जाम के कारण हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसमें विदेशी नागरिक फंस गए। कई वाहन चालक गलत दिशा से निकलने की कोशिश करते दिखे, जिसके कारण अफतर तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उग्र भीड़ ने एडीएम प्रशासन की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

वहीं, इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों से घटना को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश देते हुए कहा कि ‘ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो, आरोपियों को भी बख़्शा नहीं जाएगा’।

 

पढ़ें :- मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन
Advertisement