Vrat me khane wali aloo ki tikki: अपने देश में टिक्की चाट खाने के दीवानों की कमी नहीं है। शायद ही कोई दिन जाता होगा जब लोग टिक्की चाट न खाते हो। अगर नवरात्रि का व्रत रखा है तो इसे खाने की क्रेविंग और भी बढ़ गई होगी। अगर आपको भी टिक्की चाट खाने का बहुत अधिक मन कर रहा है और नवरात्रि के व्रत खत्म होने का इंतजार कर रहे है तो आपका इंतजार खत्म समझए…अरे नहीं नवरात्रि नहीं खत्म हो रहे बल्कि आज हम आपके लिए व्रत में खाने वाली टिक्की की रेसिपी लेकर आये है। जिसे बहुत ही आसानी से कम घी तेल में बना सकती है और बड़ चाव से इसे व्रत में भी खा सकती है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
व्रत वाली आलू टिक्की बनाने के लिए जरुरी सामग्री
2 कप आलू (उबले और मैश किए हुए)
1 कप कुट्टू का आटा
1/2 टी स्पून सेंधा नमक (स्वाद अनुसार)
1/2 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
1 टी स्पून जीरा पाउडर
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 टेबल स्पून धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
1/2 टी स्पून अदरक पेस्ट
1 टेबल स्पून नींबू का रस
1-2 टेबल स्पून तेल
व्रत वाली आलू टिक्की बनाने का ये है तरीका
व्रत में खाने वाली फलाहारी आलू की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहलेएक बड़े बाउल में उबले हुए आलू, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा पाउडर, हरी मिर्च, धनिया, अदरक पेस्ट और नींबू का रस डालें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। इससे छोटे-छोटे गोल या चपटी टिक्कियां बना लें।
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
एयर फ्रायर की टोकरी में बेकिंग पेपर लगाएं और टिक्कियों पर थोड़ा सा तेल ब्रश खरें। एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। फिर टिक्कियों को टोकरी में रखें और 15-20 मिनट तक एयर फ्राई करें, या जब तक टिक्कियां सुनहरे और कुरकुरी न हो जाएं। लीजिए आपकी एयर फ्रायर में तैयार हेल्दी और गिल्ट फ्री व्रत वाली टिक्की तैयार हैं। इमली की खट्टी मीठी चटनी और दही के साथ ले इसका आनंद।