Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रिंकू सिंह का पालतू डॉगी लापता, CCTV में पार्क की ओर जाता दिखा; बहन ने वीडियो बना के मांगी मदद

रिंकू सिंह का पालतू डॉगी लापता, CCTV में पार्क की ओर जाता दिखा; बहन ने वीडियो बना के मांगी मदद

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल।  क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार का पालतू कुत्ता ‘ब्रूडो’ पिछले चार दिनों से लापता है। पांच साल का लैब्राडोर 12 अक्टूबर को सुबह टहलने के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिवार ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, मगर अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

पढ़ें :- ‘पदक लाओ, पद पाओ’! योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा यूपी, CM योगी ने बताया कैसे मिल रही खिलाड़ियों को नई पहचान

CCTV में आखिरी बार दिखा ब्रूडो

परिवार के मुताबिक ब्रूडो रोज की तरह सुबह बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की गई। सोसाइटी, पार्क और आसपास की जगहों पर उसे ढूंढा गया। CCTV फुटेज में वह घर से निकलकर पार्क की तरफ जाता दिखाई दिया, लेकिन इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।

रिंकू की बहन ने सोशल मीडिया पर की अपील

बुधवार शाम अलीगढ़ में रिंकू सिंह की बहन नेहा सिंह ने सोशल मीडिया पर ब्रूडो की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर किसी को ब्रूडो कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो परिवार तक पहुंचाने में मदद करें। परिवार की कोशिशें लगातार जारी हैं। अब उन्हें उम्मीद है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करने से ब्रूडो को ढूंढने में मदद मिल सकती है।

पढ़ें :- अलीगढ़ में BJP के 3 नेताओं पर महिला से गैंगरैप और मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल
पढ़ें :- रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तारीख तय: 4 दिसंबर को लखनऊ के इस होटल में सजेगा मंडप
Advertisement