नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जवान मुनीर अहमद (CRPF Jawan Munir Ahmed) को शनिवार को सेवा से बर्खास्त (Dismissed) कर दिया है। मुनीर पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तानी महिला (Pakistani Woman) से अपनी शादी की बात छिपाई। कार्रवाई के संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि मुनीर का आचरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक (Dangerous for National Security) है।
पढ़ें :- Lahore AQI : लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, जानें दूसरे और तीसरे नंबर पर किस शहर का नाम
सीआरपीएफ की 41 बटालियन के सीटी/जीडी मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी नागरिक से अपनी शादी को छिपाने और जानबूझकर उसकी वीजा वैधता से परे उसे शरण देने के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सीआरपीएफ ने एक बयान में कहा, उनके कार्यों को सेवा आचरण के उल्लंघन और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक पाया गया।