CSK vs KKR Head to Head, Match Venue, Timing And Live Streming : आईपीएल 2024 का 22वां मैच आज सोमवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में पॉइंट्स टेबल की नंबर दो टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और नंबर चार टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर होगी। इस सीजन चेन्नई के लिए एमएस धोनी एक विकेट कीपर बल्लेबाज और कोलकाता के लिए गौतम गंभीर मेंटरो की भूमिका में हैं। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मतभेद किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्या गंभीर, विराट कोहली की तरह धोनी से भी मनमुटाव कम करने के लिए दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते या नहीं। वहीं, इस मैच पहले जान लेते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का कितनी बार आमना-सामना हुआ है और किसका पलड़ा भारी रहा है?
पढ़ें :- T20 WC 2026 : सूर्या 'सेना' के आगे पाकिस्तान ने किया सरेंडर, कोलंबो में भारत ने 61 रनों से चटाई धूल
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का कितनी बार हुआ आमना-सामना?
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का 29 बार आमना-सामना हुआ है।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच में किसका पलड़ा रहा है भारी?
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स को 18 बार जीत हासिल हुई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। ऐसे में चेन्नई का दबदबा साफ देखने को मिलता है।
पढ़ें :- उस्मान तारिक के बल पर बड़बोले हफीज ने किया जीत का दावा! तो सूर्यकुमार यादव, बोले-हम सिलेबस से बाहर का भी सवाल नहीं छोड़ते
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कब शुरू होगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, सोमवार 8 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कहां खेला जाएगा?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा?
पढ़ें :- टीम इंडिया की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना, आज शाम पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।