CSU Vacancy 2026 : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (CSU), दिल्ली ने अपने तीन परिसरों – वेदव्यास परिसर (हिमाचल प्रदेश), श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर (उत्तराखंड) और एकलव्य परिसर (त्रिपुरा) – में शिक्षण और अन्य अकादमिक पदों पर भर्ती के लिए कुल 90 रिक्तियों की घोषणा की है।
पढ़ें :- सीजेपी प्रदर्शन के चलते ट्रेनें रद्द होने पर भड़के चिराग पासवान, बोले-भारत के युवा में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है, इन्हें कोई रोक नहीं सकता
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 जुलाई 2026 रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार विस्तृत पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के परिशिष्ट-I में देख सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें 36 पद अनारक्षित (यूआर), 14 एससी, 7 एसटी, 24 ओबीसी और 9 ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा, 7 पद दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
पढ़ें :- 'जेन-Z से डरी मोदी सरकार, देश में आपातकाल जैसे हालात', दिल्ली को किले में किया तब्दील : CJP
परीक्षा केंद्र
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार दिल्ली, मुंबई/पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु में से किसी एक परीक्षा केंद्र का चयन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सभी आवेदनों में एक ही शहर का चयन करें, ताकि परीक्षा कार्यक्रम में किसी प्रकार की समस्या न हो।
CSU Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
सबसे पहले CSU के चयन पोर्टल curec.samarth.ac.in पर जाएं।
नए उम्मीदवार पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें।
पढ़ें :- CJP Jantar Mantar Protest : नई दिल्ली-निजामुद्दीन आने वाली 66 ट्रेनें रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इस सूची में नहीं?
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
मांगी गई शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।