Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. kitchen tips: गर्मियों में घर में रखा दही अक्सर हो जाता है खट्टा तो इन टिप्स को करें फॉलो, मिट्टी के बर्तन में ऐसे जमाएं टेस्टी दही

kitchen tips: गर्मियों में घर में रखा दही अक्सर हो जाता है खट्टा तो इन टिप्स को करें फॉलो, मिट्टी के बर्तन में ऐसे जमाएं टेस्टी दही

गर्मियों में दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। डेली एक कटोरी दही खाने पेट से संबंधित दिक्कतों से छुटकारा मिलता है और शरीर को ठंडक मिलती है। दही खाने में भी टेस्टी लगता है। गर्मियों में तो अधिकतर घरों दही की कढ़ी, लस्सी रायता और न जाने क्या क्या बनाया जाता है।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

वहीं अगर ये दही खट्टा हो तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। गर्मियों में दही जल्दी खट्टा हो जाता है। दही को खट्टा होने से बचाने के लिए दही को हमेशा ठंडी जगह पर रखें।दही को कभी भी सीधा धूप में या गर्म जगह पर न रखें। हमेशा इसे फ्रिज में रखें।

दही के ऊपर जमी मलाई बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है जिससे जल्दी खट्टा हो जाता है। इसलिए दही के ऊपर जमी मलाई को हटा दें।
दही को छूने से पहले हाथों को अच्छे से साफ कर लें। दही को स्टोर करने के लिए प्लास्टिक के कंटेनरों से बचें। प्लास्टिक के कंटेनर हवा पार होने नहीं देते है, जो दही को खराब करता है। इसलिए दही को स्टोर करने के लिए स्टील के बर्तन का इस्तेमाल करें।

ऐसे जमाएं मिट्टी के बर्तन में दही

काफी कारगर है। ये तरह से आप काफी गाढ़ा टेक्सचर वाला बाजार की तरह दही जमा सकते हैं। इसके लिए आपको बस करना ये है कि
मिट्टी के बर्तन में जमाया गया दही खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसे बनाने के लिए गर्मी है तो इस मौसम में दूध को अच्छे से उबाल हल्का ठंडा होने तक छोड़ दें। ये लगभग ठंडा होने वाला हो और उंगली से सिर्फ हल्की गर्माहट महसूस हो।

पढ़ें :- Besan Toast :  बेसन टोस्ट खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

फिर इस दूध को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें हल्का सा जामन (आधा चम्मच पुरानी दही) मिलाएं। अब एक चम्मच से लगभग 5 से 7 बार इस दूध को मिलाएं और इसे एक साफ मिट्टी के बर्तन में पलट दें। अब ऊपर से ढक दें। 4 से 6 घंटे रहने दें। आपकी दही जमकर तैयार हो जाएगी।

 

Advertisement