1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सरकार झूठ और लूट की नीति पर चल रही, किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव

भाजपा सरकार झूठ और लूट की नीति पर चल रही, किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा झूठी पार्टी है। भाजपा की सरकार झूठ और लूट की नीति पर चल रही है। झूठे वादे और हर विभाग हर योजना में लूट करना ही इनका काम है। भाजपा की केन्द्र प्रदेश सरकार ने झूठ बोलकर हर वर्ग और जनता को ठगने का काम किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा झूठी पार्टी है। भाजपा की सरकार झूठ और लूट की नीति पर चल रही है। झूठे वादे और हर विभाग हर योजना में लूट करना ही इनका काम है। भाजपा की केन्द्र प्रदेश सरकार ने झूठ बोलकर हर वर्ग और जनता को ठगने का काम किया। किसानों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों से झूठे वादे किए। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। अब फिर प्रदेश की जनता को नए-नए झूठे सपने दिखाना शुरू कर दिए गये है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते दस सालों में किसानों की आय दोगुना नही हुई उल्टे उनकी आय दिनों दिन घटती जा रही है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उन्होंने आगे कहा, किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर बकाया बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी कार्य कर रही है। इस वर्ष अभी तक गन्ना मूल्य की घोषणा नहीं हुई। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को लाखों करोड़ निवेश और लाखों नौकरियों के सपने दिखाये। बड़े-बड़े इनवेस्टर मीट हुए। इनमें देश के बड़े उद्योगपति और प्रधानमंत्री जी केन्द्रीय मंत्री और राष्ट्रपति तक आये लेकिन कोई निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है।

किसी भी जिले में फैक्टरी और कम्पनी लगती नहीं दिख रही है। न तो भाजपा सरकार निवेश ला पायी और न नौजवानों को नौकरी रोजगार दे पायी बल्कि इनकी गलत नीतियों, प्रताड़ना और उगाही से कानपुर, लखनऊ समेत प्रदेश के बड़े व्यवसायी अपना कारोबार बंद कर बाहर चले जा रहे है। कारोबार बाहर जाने से उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी और बढ़ेगी। इस सरकार में प्रदेश में एक भी विकास का ऐसा कार्य नहीं किया जिसे जनता के बीच बता सके।

उन्होंने आगे कहा, अब इस सरकार के दिन गिने चुने रह गए है तो फिर से जनता को भ्रमित करने के लिए ऐसी तमाम झूठी घोषणाएं शुरू हो गयी है जिनके लिए कोई बजट नहीं है। जनता समझ गयी है। भाजपा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह का प्रोपगैंडा करने को अपनी उपलब्धि मानती है और जनता को भ्रमित कर रही है। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा के झूठ और लूट के शासन का अंत करने के लिए संकल्पित है।

पढ़ें :- नेपाल सीमा पर यूरिया खाद की तस्करी नाकाम, नौतनवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...