नई दिल्ली। 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स (23rd Commonwealth Games) में भारत (India) की उम्मीदों का पूरा भार अपने मजबूत कंधों पर उठाते हुए 31 वर्षीय मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने महिलाओं की 48 किलोग्राम स्पर्धा में कुल 190 किलोग्राम वजन उठाकर देश की झोली में पहला स्वर्ण पदक (First Gold Medal) डाल दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीन स्वर्ण पदक जीतने की अपनी शानदार हैट्रिक पूरी की।
पढ़ें :- पीएम मोदी बोले- कारगिल के वीरों का साहस हमेशा प्रेरणा देगा, युवाओं ने विज्ञान और अंतरिक्ष में बढ़ाया देश का मान
मीराबाई ने रखा था दो दिनों का उपवास
जीत के बाद जब मीराबाई पोडियम पर राष्ट्रगान के दौरान गोल्ड मेडल के साथ खड़ी हुईं तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मीराबाई की इस जीत के पीछे की कहानी संघर्ष भरी रही है। वजन को मेंटेन रखने के लिए मीराबाई ने दो दिनों से अन्न-जल का त्याग कर रखा था। मैच खत्म होते ही जब पत्रकार उनके पास पहुंचे तो उनके मुंह से सबसे पहला शब्द निकला। जल्दी-जल्दी करो, मैंने 2 दिन से कुछ खाया नहीं है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड
मैच की शुरुआत मीराबाई के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। वह स्नेच में अपने पहले प्रयास (82 किग्रा) में चूक गईं, लेकिन मीराबाई ने तुरंत खुद को संभाला और दूसरे प्रयास में 82 किग्रा और फिर 85 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बना दिया। यहां भी पहले प्रयास में असफलता के बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 105 किग्रा का भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कुल 190 किग्रा (85kg + 105kg) वजन उठाकर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया।
पढ़ें :- कारगिल विजय दिवस की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को दी बधाई
मां और कोच को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
जीत के बाद मीराबाई बेहद इमोशनल नजर आईं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां और कोच विजय शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि वे मेरे हर बुरे और अच्छे वक्त में मेरे साथ खड़े रहे। परिवार और देश की उम्मीदों का काफी दबाव था, लेकिन भारत के लिए तीसरा गोल्ड जीतकर बेहद खुशी हो रही है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI
पढ़ें :- सिक्किम निर्माणाधीन सुरंग हादसे में अब तक 22 शव बरामद, कुल 25 मजदूर फंसे थे
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
मीराबाई की इस जीत को देश के पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी सराहने का काम किया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारतीय वेटलिफ्टिंग (Indian Weightlifting) में एक और ऐतिहासिक पल! हमारी देश की शान मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर तिरंगा लहराया है। CWG में लगातार गोल्ड जीतना और कुल 4 मेडल अपने नाम करना साबित करता है कि मेहनत का कोई जवाब नहीं। मीराबाई हर भारतवासी की प्रेरणा हैं। इस शानदार जीत पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और आने वाले मैचों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।