Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Cyclone Mandous : चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ बिगाड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों पर पड़ेगा असर

Cyclone Mandous : चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ बिगाड़ेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों पर पड़ेगा असर

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cyclone Mandous : बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने की संभावना है। यह तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश को प्रभावित करने वाला है। चक्रवाती तूफान के बनने से तटीय इलाकों में भारी बारिश होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अंडमान सागर में बना लो प्रेशर एरिया West-North दिशा में मूव करने वाला है और ये तूफान में तब्दील हो सकता है। अगर ये प्रेशर Storme में चेंज होता है तो उसका नाम ‘ मैंडूस’ ( Mandous) होगा, जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में भी भारी बरसात होगी इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें :- प्रियंका गांंधी नहीं लड़ेंगी चुनाव, रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

खबरों के अनुसार, IMD ने यह भी कहा कि 7 दिसंबर की मध्यरात्रि से उत्तरी तटीय तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर 55-65 किमी प्रति घंटे हो जाएगी, जो 7 दिसंबर को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वहीं 8 दिसंबर को इसी क्षेत्र में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, हवा की रफ्तार यहां 8 दिसंबर को 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisement