Cylinder Blast : घर में श्राद्ध कर्म (Shraddha Program) की तैयारी चल रही थी। खाना बन रहा था, तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई और सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया। इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हो गये, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। घटना पटना जिले (Patna District) के मसौढ़ी की है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
गैस लीक करने से हुआ हादसा
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि संत पासवान के घर में श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम समाप्त हो चूका था। आज सवेरे संत पासवान की बेटी खुशबु (12) छोटा सिलेंडर पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव हुआ और देखते ही देखते सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया।
आधे दर्जन घरों को लिया अपने आगोश में
सिलेंडर ब्लास्ट (Cylinder Blast) होते ही घर में आग लग गई और फिर आग ने उस घर के आसपास के 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया। इस पूरी घटना में लगभग 50 लोग झुलस गये, जिनका प्राथमिक अस्पताल और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना में घायल लोगों को इलाज कराने में जुट गई है।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार