Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए डेविड वॉर्नर, पुलिस ने​ किया गिरफ्तार

शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए डेविड वॉर्नर, पुलिस ने​ किया गिरफ्तार

By हर्ष गौतम 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कानूनी विवाद में फंस गए हैं। उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 अप्रैल की शाम सिडनी के मारौबरा इलाके में रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान वॉर्नर को रोका गया। जांच में वह पॉजिटिव पाए गए और बाद में उनका अल्कोहल लेवल 0.104 रिकॉर्ड किया गया। इस मामले में अब उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा।

पढ़ें :- बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में 'भारत-विरोधी' गुट आउट, तमीम इकबाल बने नए बॉस

घटना के बाद वॉर्नर पाकिस्तान लौट गए हैं, जहां वह पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। टीम के मैचों के बीच ब्रेक के दौरान वह परिवार के साथ समय बिताने ऑस्ट्रेलिया गए थे। कराची किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है और टीम लगातार तीन जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला पेशावर जालमी से होगा।

39 वर्षीय वॉर्नर ने 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट में 15,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल खिताब भी जिताया था।

Advertisement