Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया, ममता सरकार ने जारी की अधिसूचना

पश्चिम बंगाल में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया, ममता सरकार ने जारी की अधिसूचना

By santosh singh 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) ने मंगलवार को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 4 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। इस सबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना आज जारी कर दी गई है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बतातें चलें कि यह फैसला 1 अप्रैल 2024 से लागू होगा। प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार और सरकारी सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों, वैधानिक निकायों, सरकारी उपक्रमों, पंचायत कर्मी, नगरपालिका सहित पंचायतों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता और पारिवारिक पेंशनभोगियों के महंगाई राहत की दर में वृद्धि की जाएगी।

Advertisement