लखनऊ। यूपी के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव भमेंडा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्कूल की जर्जर छत का लेंटर अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कक्षा में पढ़ रहे चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें :- ऑस्कर विजेता एआर रहमान के समर्थन में उतरी गीतकार अनुराधा पोडवाल, म्यूज़िक कंपोज़र को बताया संत इंसान
हापुड़ में सरकारी स्कूल की छत का मलबा गिरने 4 मासूम बच्चे गम्भीर रूप से हुए घायल।
योगी राज में स्कूल तो बंद हो ही रहे है, जो बचे स्कूल खुले है वहा पर शिक्षा नहीं, मौत बांट रही है।
इस विश्वस्तरीय शिक्षा व्यवस्था क्या कहेंगे योगी आदित्यनाथ ?
ये हादसे भ्रष्ट सरकार का ही नतीजा है। pic.twitter.com/l9MP4QKDtx— Prashant Kumar Yadav (@PrshantySP) July 26, 2025
पढ़ें :- अभिषेक शर्मा OUT, संजू सैमसन IN : नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव तय
घटना के तुरंत बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि पढ़ाई के दौरान कमरे की छत का हिस्सा बच्चों के ऊपर आकर गिर गया, जिससे वहां चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ ने घायलों को संभाला और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया।
झालावाड़ा, नागौर के बाद #उत्तरप्रदेश के #हापुड़ जिले के भमेंडा गांव की स्कूल की छत क्लास रूम में बैठे बच्चों के ऊपर भरभरा कर गिर गई…
चार बच्चे घायल हैं, अस्पताल में इलाज चल रहा है…शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल अब बच्चों के लिए कब्रगाह साबित हो रहे हैं…!!
राजस्थान के… pic.twitter.com/Mgz1E6wKrF
पढ़ें :- UP News : मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद एनकाउंटर में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल, एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) July 26, 2025
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कूल की छत काफी जर्जर हालत में थी और इसके बावजूद उसी कमरे में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था, जिससे बच्चों की जान से बड़ा खतरा पैदा हो गया। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर भी पुनः मूल्यांकन किया जाएगा।