Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लखनऊ गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर युवती का सिरकटा शव मिला,पॉलीथीन में पैक थे हाथ-पैर, बक्से के अंदर धड़ देखते ही कांप गई पुलिस

लखनऊ गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर युवती का सिरकटा शव मिला,पॉलीथीन में पैक थे हाथ-पैर, बक्से के अंदर धड़ देखते ही कांप गई पुलिस

By Harsh Gautam 
Updated Date

LUCKNOW: लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से एक युवती का शव टुकड़ों में बरामद हुआ। शव को बेहद शातिर तरीके से अलग-अलग हिस्सों में काटकर बक्से और बैग में पैक किया गया था। घटना सामने आने के बाद रेलवे स्टेशन से लेकर पुलिस महकमे तक अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें :- प्रयागराज के 4 मंजिला होटल में भीषण आग, ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की आशंका, 12 लोग अंदर फंसे, सभी को सुरक्षित निकाला गया

जानकारी के मुताबिक ट्रेन के गोमतीनगर स्टेशन पहुंचने के बाद स्लीपर कोच S-1 में एक लावारिस बक्सा और बैग पड़े होने की सूचना मिली। जब रेलवे कर्मियों और जीआरपी ने बक्सा खोला तो अंदर युवती का सिर कटा धड़ देखकर सभी दंग रह गए। वहीं पास में रखे बैग से पॉलीथीन में पैक हाथ और पैर बरामद किए गए। हालांकि शव का सिर अब तक नहीं मिला है।

बिना खून बाहर आए ऐसे पैक किया शव

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को काफी सफाई और योजना के साथ पैक किया गया था। बाहर कहीं खून के निशान नहीं थे, जिससे किसी को शक तक नहीं हुआ। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी बेहद धारदार हथियार या इलेक्ट्रॉनिक कटर से काटा गया है।

मृतका की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। धड़ पर रंग-बिरंगा सूट मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती ग्रामीण इलाके की हो सकती है। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

पढ़ें :- लखनऊ में ढाबा संचालक की हत्या, वीडियो बनाने से नाराज बदमाशों ने मारी माथे पर गोली

20 स्टेशनों के CCTV खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद जीआरपी और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसीपी रेलवे रोहित मिश्र ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। ट्रेन के पूरे रूट पर पड़ने वाले करीब 20 स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बक्सा और बैग लेकर ट्रेन में कौन चढ़ा था।

पुलिस ने स्लीपर कोच में सफर करने वाले आरक्षित यात्रियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हालांकि जनरल टिकट वाले यात्रियों की वजह से जांच थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

पहचान अब तक नहीं, सिर की तलाश जारी

फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस सिर की तलाश में भी जुटी हुई है। इस खौफनाक वारदात ने रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पढ़ें :- 69 हजार शिक्षक भर्ती: लखनऊ में धूप से झुलसती सड़क पर नौकरी की आस लिए, लेटकर OBC-SC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
Advertisement