Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कोरोना संक्रमण को हराने के बाद पहली बार साथ दिखे दीपिका और रणवीर

कोरोना संक्रमण को हराने के बाद पहली बार साथ दिखे दीपिका और रणवीर

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसमें मई महीने की शुरूआत में दीपिका पादुकोण के भी संक्रमण के चपेट में आने की खबर आई थी। एक्ट्रेस अपने बेंगलुरु स्थित घर गई थीं, जिसके बाद उनके पिता प्रकाश पादुकोण को अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आई थीं।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

हालांकि, दीपिका और रणवीर दोनों ने ही इस पर कोई बात नहीं की थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि​ दीपिका ने अब कोरोना संक्रमण को मात दे दी है। हाल में ही वो पति के साथ दिखाई दी हैं। मीडिया के सामने दोनों हाथों में हाथ लिए नजर आए।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अप्रैल महीने में बेंगलुरु के लिए निकले थे। जहां वो अपने पेरेंट्स और बहन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पहुंची थीं। वहीं, हाल ही में दीपिका मुंबई वापस लौट आई हैं और उनके साथ पति रणवीर सिंह भी नजर आए।

दीपिका और रणवीर मुंबई एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों ने ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की हुई थी। वहीं पैपराजी के सामने ये कपल हाथ पकड़े नजर आया।

 

पढ़ें :- Sara Ali Khan Wedding: क्या Saif Ali Khan की लाड़ली ने कर ली सगाई, अब करने जा रह शादी?
Advertisement