Deepika Padukone: बॉलीवुड फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत इस दुनिया में करने वाले हैं। ऐसे में कपल काफी एक्साइटेड हैं और सबकी निगाहें भी उन्हीं पर बनी हुई हैं।
पढ़ें :- ‘सरके चुनरिया’ गाने पर संसद में सवाल , अश्विनी वैष्णव बोले– गाने पर बैन, डायरेक्टर प्रेम जोगी दे रहें हैं सफाई
दरअसल, दीपिका अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में साड़ी पहनकर पहुंचीं। जहां उनके देसी लुक से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया। हसीना ने पार्टी में जाने से पहले अपनी तस्वीरें शेयर कर कहा कि ये शुक्रवार की रात है और उनका बेबी पार्टी करना चाहता है।
यकीन मानिए हसीना को इस लुक में देख रणवीर तो अपना दिल हार ही बैठे हैं, लेकिन आप भी उन पर फिदा हो जाएंगे। ऑर्गेंजा फैब्रिक से तैयार की गई इस भद्र संजलि ब्लैक साड़ी के ऊपर सिल्वर धागे और सितारों से हुई एंब्रॉयडरी कमाल की लगी।
पढ़ें :- Dhurandhar 2 Release Live : धुरंधर के डायरेक्टर फैंस से की गुजारिश, 'मत शेयर करना स्पॉइलर', मिलेगा तगड़ा सरप्राइज
दीपिका ने अपने इस साड़ी लुक को कुंदन और वाइट मोतियों से बनी जूलरी के साथ स्टाइल किया है। उन्होंने चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स के साथ एक रिंग भी कैरी की, जो इस हैवी कढ़ाई वाले लुक के साथ परफेक्ट लगी।