viral video: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में घर के बाहर आगजनी की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में VIP गेट का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश स्पीकर की गाड़ी पर कुछ फेंका और हो गया फरार
देश की राजधानी दिल्ली में आदर्शनगर का ये Video देखिए। रात के 3 बजे 2 लड़के आए। घर के गेट पर तेल छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए। pic.twitter.com/wsoZNuxrN8
— Sachin Gupta (@Sachingupta) April 6, 2026
रविवार देर रात हुई इस वारदात में दो अज्ञात युवक एक मकान के बाहर पहुंचे और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- IRGC खुफिया प्रमुख मारे जाने की ईरानी मीडिया ने की पुष्टि, US-ईरान सीजफायर वार्ता अंतिम चरण में
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
फिलहाल आगजनी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह आपसी रंजिश या किसी को डराने की कोशिश तो नहीं थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।