नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2025) को लेकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP National Convenor Arvind Kejriwal) लगातार राजधानीवासियों के लिए बड़ी-बड़ी चुनावी घोषणाएं कर रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक और चुनावी वादा किया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हम 24 घंटे साफ पानी देंगे। प्लांट लगाकर अमोनिया को हटाएंगे और वहीं ढाई हजार ट्यूवेल लगाएंगे।
पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति
Rajender Nagar में Direct नल से साफ़ पानी पीने के बाद क्या बोले @ArvindKejriwal जी? Latest Speech https://t.co/ntL2IWSQq8
— AAP (@AamAadmiParty) December 24, 2024
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा (Rajendra Nagar Assembly) की एक कॉलोनी में आज से 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू हो रही है। इसे जल्द ही पूरी दिल्ली में शुरू किया जाएगा। इससे पहले भी केजरीवाल ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं।
पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
बूस्टर पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी (Delhi CM Atishi) ने राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित डीडीए फ्लैट्स के स्थानीय आवास पर पहुंचे। जहां पर पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए अरविंद केजरीवाल ने सीधे नल से पानी पिया और कहा कि ये पानी साफ है।
बीते मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) और संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पूर्वी किदवई नगर से महिला सम्मान राशि योजना (Mahila Samman Rashi Yojana) के लिए पंजीकरण का आगाज किया। योजना में महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसी तरह, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) के रजिस्ट्रेशन भी जंगपुरा से शुरू हो गए।
डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) से पहले दलित समाज के लिए बड़ी घोषणा की। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने डॉ. आंबेडकर सम्मान स्कॉलरशिप योजना का एलान किया था। इससे पहले भी आप कई लोकलुभावन योजना की घोषणा कर चुकी है। जिसमें बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना और ऑटोवालों को पांच बड़ी गारंटी, महिला सम्मान योजना आदि शामिल हैं।
बुजुर्गों को मिला संजीवनी योजना का कवच
संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) के तहत पंजीकरण कराने वाले बुजुर्गों को मुफ्त इलाज कराने का एक और सुरक्षा कवच मिल गया है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी के साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा विधानसभा में बुजुर्गों का पंजीकरण कर इसकी शुरुआत की। केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना (Sanjeevani Yojana) के तहत 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों के इलाज का सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी। महिला सम्मान राशि और संजीवनी योजना को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बुजुर्ग हैं। जितने लोग रजिस्ट्रेशन करेंगे, उन सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों सारा इलाज मुफ्त है, लेकिन संजीवनी योजना के तहत बुजुर्ग अपना इलाज मुफ्त में निजी अस्पतालों में भी करा सकते हैं।
पढ़ें :- Maharashtra Fisheries AI : महाराष्ट्र ताज़े पानी की मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा, उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी योजना
ऑटो चालकों के लिए पांच बड़ी गारंटियां
• हर चालक का 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस
• बेटी की शादी में 1 लाख की सहायता
• वर्दी के लिए साल में 2 बार 2500 रुपये
• बच्चों को कॉम्पिटिशन के एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी
• ‘पूछो ऐप’ फिर से चालू होगा
महिला सम्मान योजना
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने सरकार एक हजार रुपये भेजेगी। वहीं, केजरीवाल ने चुनाव के बाद महिलाओं को एक हजार की जगह 2100 रुपये देने की भी बात कही। केजरीवाल का दावा है कि दोबारा आप की सरकार बनने पर यह राशि 2100 रुपये कर दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुताबिक, हर महिला के अकाउंट हर महीने कुछ पैसे डलवाने का वादा बीते मार्च में किया था। 18 वर्ष से अधिक उम्र की हर महिला को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करेंगी उनके अकाउंट में हर महीने पैसे आने शुरू हो जाएंगे।