Delhi Assembly Session : दिल्ली विधानसभा की मंगलवार की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। एलजी के अभिभाषण के बीच में ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे। स्पीकर ने विपक्ष की नेता आतिशी समेत AAP के सभी विधायकों को विधानसभा से कर दिया और पूरे दिन के लिए निलंबित कर दिया। सदन से बाहर आने के बाद नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, “बीजेपी ने आंबेडकर जी के फोटो की जगह मोदी जी की तस्वीर लगा दी है। CM कार्यालय, विधानसभा, कार्यकर्ताओं के ऑफिस में हर जगह तस्वीर बदली गई है। आपको अहंकार हो गया है। आपको क्या लगता है नरेंद्र मोदी आंबेडकर जी की जगह ले लेंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
एलजी ने अपने अभिभाषण में कहा कि सरकार पांच प्रमुख चीजों पर काम करेगी जिसमें यमुना, प्रदूषण, भ्रष्टाचार मुक्त शासन, अनाधिकृत कॉलोनियों का नियमितकरण शामिल है। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बीजेपी विधायक ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते नजर आए।