Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Bypoll: आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का किया ऐलान, जानिए किसको दिया टिकट

Delhi Bypoll: आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का किया ऐलान, जानिए किसको दिया टिकट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Bypoll: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शनिवार को राजेंद्र नगर विधानसभा सीट (Rajendra Nagar assembly seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर से प्रत्याशी बनाया है। आप के राज्यसभा सांसद ने शनिवार को प्रेसवार्ता के दौरान उनके नाम का ऐलान किया है।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

यही नहीं उन्होंने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता को दुर्गेश के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता को बताना चाहता हूं कि ‘आप’ ने अपने एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से मैदान में उतारा है। आओ, उनका सामना करो।

बता दें कि, ये ​सीट राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद खाली थी, जिसके कारण यहां पर उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा ने साल 2013 में हुए चुनाव में आखिरी बार इस सीट पर जीत हासिल की थी, जब उसके उम्मीदवार आर.पी. सिंह थे। बता दें कि, 23 जून को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 26 जून को परिणाम घोषित किया जाएगा।

Advertisement