Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कर सकती हैं बड़ा खुलासा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, कर सकती हैं बड़ा खुलासा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  आज दोपहर एक प्रेस बयान जारी करेंगी। इस दौरान वह कोई बड़ा खुलासा कर सकती हैं, क्योंकि जब से केजरीवाल ईडी (ED) की हिरासत में गए हैं। तभी से वह हर दिन शाम को उनसे मुलाकात करती हैं। बीते मंगलवार की शाम को भी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने मुलाकात की थी।

पढ़ें :- Lucknow News: लखनऊ के रियल एस्टेट कारोबारी की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

हर दिन ईडी दफ्तर जाती हैं सुनीता केजरीवाल

जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) उनसे मिलने सोमवार को भी ईडी दफ्तर पहुंचीं। उससे पहले रविवार को भी उन्होंने मुलाकात की थी।

कोर्ट ने दी है मिलने की अनुमति

पीएमएलए मामलों में विशेष अदालत ने केजरीवाल के वकीलों के अलावा उनकी पत्नी सुनीता और केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार को हर दिन शाम 6-7 के बीच आधे घंटे के लिए उनसे मिलने की अनुमति दी थी।

पढ़ें :- दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों में कल से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत

सीएम का सबसे पहला संदेश पत्नी सुनीता ने सुनाया था

इससे पहले अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जेल से जनता के लिए अपना संदेश अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  के माध्यम से ही सुनाया था। इस संदेश में उन्होंने जल्द जेल से बाहर आने का भरोसा दिखाया। साथ ही, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं से दिल्ली सरकार की योजनाओं को आगे चालू रखने की बात भी कही थी, लेकिन जिस तरह उन्होंने अपना संदेश देने के लिए किसी दूसरे नेता की बजाय अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  को चुना है, उससे यह संकेत मिल गए कि यदि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जेल जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ता है, तो मुख्यमंत्री पद पर सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal)  ही उनकी पहली पसंद हो सकती हैं।

Advertisement