Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested : केजरीवाल ईडी दफ्तर में, PMLA कोर्ट में पेशी आज,आप करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested : केजरीवाल ईडी दफ्तर में, PMLA कोर्ट में पेशी आज,आप करेगी देशव्यापी प्रदर्शन

By संतोष सिंह 
Updated Date

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो घंटे की पूछताछ के बाद उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उनकी PMLA कोर्ट में पेशी होगी।

पढ़ें :- Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में होने जा रहा बड़ा उल्टफेर, बंगाल-असम समेत तीन राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा है कि शुक्रवार को हम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पार्टी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेंगे।

यह लोकतंत्र की हत्या : गोपाल राय 

दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि यह (गिरफ्तारी) लोकतंत्र की हत्या है और इस देश में तानाशाही का उदाहरण है। अगर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा सकता है तो इस देश के हर बच्चे को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी आवाज को दबाया जा सकता है। मगर आज लड़ाई शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा हैं। जब से देश के अंदर इंडिया गठबंधन बना तब से ही बीजेपी को लगा कि वो सिमटने वाली है इसलिए उन्होंने एक-एक करके हर विपक्षी नेता को गिरफ्तार करने का फैसला किया। लेकिन आज तो हद हो गई।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद आनन-फानन में दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आज देश में इस बात का एलान हुआ है कि अगर भाजपा और उसकी सरकार के खिलाफ कोई बोलने की जुर्रत करेगा तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। यह दिल्ली के दो करोड़ लोगों की गिरफ्तारी है। देश के संविधान से मोहब्बत करने वालों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- West Bengal Elections: बंगाल में दूसरे चरण में भी 90 प्रतिशत के करीब हुई वोटिंग, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार

भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी आप

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आप आज सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकते हैं और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके पूरे विपक्ष को धमकी दे सकते हैं, तो वे गलत हैं।

अखिलेश यादव, बोले- भाजपा अब सत्ता में नहीं आने वाली

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा कि जो ख़ुद हैं शिकस्त के ख़ौफ़ में क़ैद ‘वो’ क्या करेंगे किसी और को क़ैद, भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आनेवाली, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ़्तारी तो बस बहाना है। ये गिरफ्तारी एक नयी जन-क्रांति को जन्म देगी।

पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में
Advertisement