Delhi ‘Devi’ new electric buses : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली को 400 नई इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा दिया। झंडेवालान, कालकाजी और छतरपुर की देवी माँ के आशीर्वाद से इस मौके पर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, स्मार्ट और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था देने का संकल्प लिया गया।
पढ़ें :- Royal Enfield Himalayan 750 : लॉन्च हुई रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 , जानें क्या है कीमत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल इंटरकनेक्टर (देवी) योजना के तहत 400 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई और कहा कि साल के अंत तक 2,080 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें आ जाएंगी। नई लॉन्च की गई नौ मीटर की छोटी बसें मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में काम करेंगी जहाँ बारह मीटर की बड़ी बसें नहीं जा सकतीं।
अपने पहले चरण में, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में 400 से अधिक देवी कॉम्पैक्ट बसें शुरू की गईं, जो गाजीपुर, विनोद नगर ईस्ट और नांगलोई जैसे क्षेत्रों को कवर करती हैं। प्रत्येक देवी बस में 23 सीटें होंगी, जिनमें से छह सीटें विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी और 13 खड़े यात्रियों को बैठाने की क्षमता होगी। किराया 10 से 25 रुपये के बीच होगा, जबकि दिल्ली की सभी महिला यात्री मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बसों को हर 10 मिनट के नियमित अंतराल पर संचालित किया जाएगा, जिससे शहरी यात्रा अधिक विश्वसनीय और सुलभ हो जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये बसें सिर्फ शुरुआत हैं, बल्कि दिल्लीवासियों को साफ हवा और आसान यातायात देने की दिशा में एक अहम कदम हैं। दिल्ली के प्रदूषण में 45% हिस्सा गाड़ियों का है। इसे कम करने के लिए सरकार अगले साल तक पूरी तरह इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने की कोशिश करेगी।