Delhi Earthquake: दिल्ली में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पिछले सात दिनों में यह तीसरे बार है, जब दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए हों। सोमवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 दर्ज की गयी।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार (24 फरवरी) को 11:46 पर राजधानी में हल्के दर्जे का भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 थी, जो आमतौर पर महसूस नहीं होते। इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। फिलहाल, कम तीव्रता का भूकंप होने के कारण जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
इससे पहले रविवार (23 फरवरी) को गाजियाबाद में हिली धरती एक दिन पहले ही गाजियाबाद में भूकंप के हल्के झटकों से लोग सहम गए। हालांकि, इसकी तीव्रता इतनी कम थी कि ज्यादातर लोगों ने इसे महसूस नहीं किया। वहीं, पिछले सोमवार को धौला कुआं के पास आए 4 तीव्रता के भूकंप से पूरे एनसीआर में लोग कांप उठे थे।