नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (National Convenor of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal) ने जमकर प्रचार किया। उन्होंने दावा कि दिल्ली में एक बार फिर से आप की सरकार बन रही है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (National Convenor of Aam Aadmi Party Arvind Kejriwal) ने कहा कि मेरे अनुमान के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर सभी वोट करने जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट देने के लिए समझाएं तो 60 से ज्यादा भी आ सकती हैं।
पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने चुनाव आयोग (Election Commission) पर सवाल उठाते हुए भाजपा (BJP) पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सोमवार को नई दिल्ली, कालका जी, छत्तरपुर सहित दूसरे विधानसभा में प्रचार करते हुए केजरीवाल ने लोगों से समर्थन देने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि आप की सरकार बनी तो हर परिवार में करीब 35 हजार रुपये तक की बचत होगी। सरकार बनने के बाद पहला काम महिलाओं के खाते में 2100 रुपये डालने और बुजुर्गों का मुफ्त इलाज कराने का करेंगे। मुफ्त बिजली-पानी, शिक्षा, इलाज और महिलाओं की बस यात्रा की तरह यह सुविधाएं भी शुरू होगी।
आम आदमी पार्टी पूरी सतर्कता से ये चुनाव लड़ेगी। @ArvindKejriwal जी LIVE https://t.co/mXZ2oFVbR9
— AAP (@AamAadmiParty) February 3, 2025
पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव को प्रभावित कर रही है। उनके राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य की क्या हालत है, जबकि आप ने बच्चों को रोजगार देने के लिए एक बहुत बड़ा प्लान बनाया है। आप सरकार बजट का एक-एक पैसा आम लोगों के हितों में खर्च करती है, जबकि भाजपा सरकार कुछ खास लोगों को फायदा पहुंचाती है।
आएगी 60 से ज्यादा सीटें
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पूरी दिल्ली में घूमा और लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मेरे हिसाब से 55 सीट आ रही हैं, लेकिन अगर महिलाएं कोशिश करें तो 60 सीट तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दावा कर रही है कि नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा तीनों फंस गई, लेकिन मतगणना के दिन ये सीटें आम आदमी पार्टी जीतेगी।
उंगली पर न लगवाएं काली स्याही
केजरीवाल ने एक बार फिर दावा किया कि भाजपा उंगली पर काली स्याही लगाकर कहेंगे कि पैसे लेकर वोट डाल दो। चुनाव आयोग कभी भी घर आकर वोटिंग नहीं करवाता है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए स्पाई और बॉडी कैमरा झुग्गियों और कार्यकर्ताओं में बांट दिए हैं, जिसमें सब रिकॉर्ड होगा। सूचना देने पर आप की क्विक रेस्पॉन्स टीम 10-15 मिनट में पहुंच जाएगी।
पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पद की लालसा में निष्पक्ष चुनाव करवाने से हट रहे हैं पीछे
केजरीवाल ने भाजपा पर पुलिस की मदद से चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग भी उनकी मदद कर रहा है। दिल्ली में चुनाव कवर कर रहे 7 पत्रकारों पर हमले हुए। आप की प्रचार गाड़ियां तोड़ी गई। कई सारी सामग्री जब्त कर ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा के सामने हथियार डाल दिए हैं, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग है ही नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे हैं। उन्हें शायद पद की लालसा है। जिसके लिए वह निष्पक्ष चुनाव करवाने से पीछे हट रहे हैं।