नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकन सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आम आमदी पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ एलान कर रही है। अब अरविंद केजरीवाल ने बुजुर्गों के लिए एक और बड़ी योजना का एलान किया है। उन्होंने बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना का एलान किया है। इसके जरिए 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी नागरिकों का उपचार मुफ्त में होगा।
पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल
बता दें कि, दिल्ली विधानसभा का चुनाव अगले साल फरवरी में होना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से ताबड़तोड़ एलान किए जा रहे हैं। चुनाव से पहले बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना लाकर केजरीवाल ने बड़ा दांव चला है।