Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi-Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा और यूपी में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, इतनी रही तीव्रता

Delhi-Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा और यूपी में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, इतनी रही तीव्रता

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi-Haryana Earthquake: आज (10 जुलाई) सुबह दिल्ली-हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में भूकंप आया। इस दौरान करीब 10 सेकंड तक लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। इस भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, गुरुवार 10 जुलाई की सुबह 9:04 बजे 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इस दौरान दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, झज्जर में दो मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 10 मिनट पर हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात से तेज बारिश और जलभराव झेल रहे लोग गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से सहम गए। लोग डरकर घर से बाहर निकल आए। फिलहाल, भूकंप से कहीं भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आयी है।

Advertisement