Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Hauz Rani Fire : हौज रानी के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Delhi Hauz Rani Fire : हौज रानी के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की जिंदा जलकर मौत

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब हौज रानी स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पढ़ें :- Realme P4R 5G की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6/256GB वेरिएंट की कीमत लीक

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 9:105 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत कई फायर टेंडर, वाटर बाउजर और क्विक रिस्पॉन्स वाहन मौके पर भेजे गए। अधिकारियों के मुताबिक आग मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में लगी थी, जो देखते ही देखते ऊपरी हिस्सों तक फैल गई। दमकल कर्मियों ने बेसमेंट समेत कई हिस्सों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत CATS एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है।

पढ़ें :- मृत गरीब मरीज़ों के नाम पर KGMU में 2 करोड़ से अधिक का दवा घोटाला, मनीष सिसौदिया, बोले-मोदी हैं तो मुमकिन है...

सोमनाथ भारती ने बताया कि पास की एक गद्दे की दुकान के मालिक ने नीचे गद्दे बिछाए, जिसके सहारे कई लोगों ने ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 20 से 25 लोग घायल हुए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग को लेकर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि इमारत के नीचे एक होटल चलाया जा रहा था और शुरुआती जांच में आग उसी होटल से फैलने की बात सामने आ रही है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एसडीएम के मुताबिक शवों को निकालकर अस्पताल भेजे जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि होटल किसी दूसरे लाइसेंस के आधार पर संचालित किया जा रहा था। वहीं समय रहते बीएसईएस द्वारा बिजली सप्लाई बंद किए जाने से आग को नियंत्रण में लाने में मदद मिली।

हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि इमारत से अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा और कुछ ही देर में लोग खिड़कियों से मदद के लिए चिल्लाते दिखाई दिए। इसी दौरान कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की और नीचे गद्दे व कपड़े फैलाकर लोगों को बचाने की कोशिश की। पुलिस ने इलाके को घेर लिया ताकि बचाव अभियान में कोई दिक्कत न हो।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती टीम के पहुंचने तक आग काफी फैल चुकी थी। रेस्टोरेंट के अंदर धुआं इतना ज्यादा था कि रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद मुश्किल हो गया। कई लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। अधिकारियों का कहना है कि अगर समय पर रेस्क्यू शुरू नहीं होता तो मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता था। फिलहाल घायल लोगों का इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पढ़ें :- मोदी सरकार में आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर किया जा रहा है हमला और भरी जा रही हैं पूंजीपतियों की तिजोरियां : राहुल गांधी

फायर सेफ्टी इंतजामों पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद एक बार फिर दिल्ली में चल रहे होटल और रेस्टोरेंट्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई इमारतों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। संकरी गलियां और सीमित एग्जिट पॉइंट ऐसे हादसों को और खतरनाक बना देते हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को नियमित जांच करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

जांच में जुटी पुलिस और फायर विभाग

दिल्ली पुलिस और फायर विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है। इमारत के इलेक्ट्रिक सिस्टम और सुरक्षा उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि होटल और रेस्टोरेंट के पास जरूरी फायर एनओसी थी या नहीं।

Advertisement