Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Hospital Firing : दिल्ली के GTB अस्पताल में बदमाश ने मरीज को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

Delhi Hospital Firing : दिल्ली के GTB अस्पताल में बदमाश ने मरीज को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली।  दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल (Guru Teg Bahadur Hospital) में रविवार 14 जुलाई को बड़ी वारदात हुई है। GTB अस्पताल (GTB Hospital) के अंदर घुस कर एक मरीज को गोली मार दी गई। मरीज की पहचान 32 वर्षीय रियाजुद्दीन (Riyazuddin) के नाम से हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रियाजुद्दीन (Riyazuddin) करीब 21 दिन से अस्पताल में भर्ती था।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

अस्पताल प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बीते 23 जून को रियाजुद्दीन (Riyazuddin) पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के चलते एडमिट हुआ था। तब से उसका यहीं इलाज चल रहा था। रविवार 14 जून की शाम करीब 4.00 बजे एक लड़का उससे मिलने आया और उसे गोली मार दी। रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 18 साल थी। पुलिस के मुताबिक जीटीबी एन्क्लेव (GTB Enclave) के वार्ड नंबर 24 में गोलीबारी के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि मरीज रियाजुद्दीन (Riyazuddin) उम्र करीब 32 वर्ष को पेट में संक्रमण के इलाज के लिए 23 जून 2024 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम करीब 4 बजे करीब 18 साल का एक लड़का वार्ड के अंदर आया और रियाजुद्दीन (Riyazuddin) की गोली मारकर हत्या कर दी।

 

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
Advertisement