नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Liquor Policy) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Former Delhi Deputy CM Manish Sisodia) को बुधवार को झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत (Rouse Avenue Court) ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) सात मई तक बढ़ा दी है।
पढ़ें :- सीजेपी बोली-ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की नहीं ली अनुमति, तो सरकार प्रदर्शन करने के लिए अनुमति क्यों ?
इससे पहले मनी लॉन्ड्रिंग के मामले (Money Laundering Cases) में कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 26 अप्रैल तक बढ़ाई थी। इसी के साथ कोर्ट ने सीबीआई (CBI) को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में बयान और सबूत दिखाने के लिए एक टेबल बनाए। राउज ऐवन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में मामले में अगली सुवनाई 7 मई को होगी।