पढ़ें :- NEET परीक्षा में खुद को असफल समझ आत्महत्या कर बैठी छात्रा, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव 26 अप्रैल को होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 18 अप्रैल है। निगम सचिव के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। निगम के मेयर का पद तीसरे साल के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।
एमसीडी (MCD) का कार्यकाल पांच साल का होता है। हर वित्त वर्ष के पहले माह में होने वाली सदन की पहली आम सभा की बैठक में मेयर का चुनाव होता है। मेयर डॉ. शैली ओबरॉय (Mayor Dr Shaili Oberoi) का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया है। वह लगातार दो बार एकीकृत एमसीडी (MCD) की मेयर रहीं। एमसीडी (MCD) का चुनाव 4 दिसंबर 2022 को होने के बाद 7 दिसंबर को नतीजे आए थे। जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) को सबसे ज्यादा वार्डों में जीत हासिल हुई। इसके बाद डॉ. शैली ओबरॉय पहली बार 22 फरवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक मेयर रहीं।
उनका ये कार्यकाल मात्र 39 दिन का रहा। लेकिन अगली बार वे फिर से मेयर चुनी गईं और पूरे एक साल उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। एमसीडी (MCD) के नियमानुसार मौजूदा कार्यवाहक मेयर होने के नाते डॉ. शैली को अगले मेयर के चुनाव कराने के लिए निगम की साधारण सभा की बैठक की तारीख तय करनी थी। बुधवार को सुबह मेयर ने तारीख तय करके निगम सचिव को भेजी। इसके बाद निगम सचिव कार्यालय की ओर से मेयर चुनाव की अधिसूचना जारी की गई।
चुनाव की तारीख तय होने से निगम सक्रिय
पढ़ें :- Video : नेपाल में लैंडिंग के समय आपस में टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय यात्री की मौत
मेयर चुनाव (Mayor Election) की तारीख तय होने के बाद निगम में हलचल बढ़ गई। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता (Lok Sabha Elections Code of Conduct) लगे होने के कारण पिछले कुछ समय से निगम के विभिन्न विभाग और अधिकारी सुस्त पड़े थे, अब सक्रिय दिखने लगे हैं। एमसीडी (MCD) का अगला मेयर कौन होगा, सिविक सेंटर में इसकी जिज्ञासा तेज हो गई है।