Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Metro Fares Hike: अब दिल्ली मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, DMRC ने बढ़ाया किराया; देखें- फेयर लिस्ट

Delhi Metro Fares Hike: अब दिल्ली मेट्रो में सफर करना हुआ महंगा, DMRC ने बढ़ाया किराया; देखें- फेयर लिस्ट

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Metro Fares Hike: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आयी है। आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से मेट्रो से सफर करने वालों को ज्यादा किराया देना होगा। लोगों को अब मेट्रो से यात्रा की दूरी के आधार पर ₹1 से ₹4 तक ज्यादा पैसे देने होंगे हैं, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए ₹5 तक अधिक चार्ज देना होगा।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किराये में बढ़ोतरी के पीछे दिल्ली मेट्रो का तर्क है कि मेट्रो फेज 4 पूरा होने के अंतिम चरण में है इसके बाद रखरखाव का खर्च बढ़ेगा, जिसके चलते किराया बढ़ाया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली मेट्रो सेवाओं के यात्री किराए में आज यानी 25 अगस्त 2025 (सोमवार) से संशोधन किया गया है। यह वृद्धि न्यूनतम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर ₹1 से ₹4 तक है (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए ₹5 तक)। 25 अगस्त 2025 से लागू होने वाले नए किराया स्लैब इस प्रकार हैं:-

सामान्य दिनों में दूरी के हिसाब से किराया

0-2 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹10 से बढ़कर ₹11

2-5 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹20 से बढ़कर ₹21

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया

5-12 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹30 से बढ़कर ₹32

12-21 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹40 से बढ़कर ₹43

21-32 किलोमीटर की यात्रा: किराया ₹50 से बढ़कर ₹54

32 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा: किराया ₹60 से बढ़कर ₹64

एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी इसी तरह का संशोधन किया गया है, यहां किराये में ₹1 से ₹5 तक की बढ़ोतरी की गई है।

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी
Advertisement