नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में तेज बारिश शुरू हो गई है। इसे सीजन की पहली मानसूनी बारिश माना जा रहा है। ट्रांस हिंडन (Trans Hindon) के साथ ही पूर्वी दिल्ली, नोएडा समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आसमान में काले-काले बादल छाये हैं और तेज हवा चल रही है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज से शनिवार तक के लिए बारिश का यलो और रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। इससे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग (Meteorological Department) ने गुरुवार को भी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चलेगी। इससे अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज की जा सकता है।