नई दिल्ली। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद (BJP MP Ravi Shankar Prasad) और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ (National Secretary Om Prakash Dhankar) को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होनी है। शाम 7 बजे तक दिल्ली के सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। इससे पहले भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। इधर सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा रेखा गुप्ता का नाम चर्चा में है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
इसी बीच शालीमार विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता (Shalimar MLA Rekha Gupta) ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी सक्रियता बढ़ाकर मीडिया को बड़ा संदेश दे रही हैं। एक्स पर लिखा कि आप सबका विश्वास मेरे इरादों को और अधिक सशक्त बना रहा है। यह आपका समर्थन ही है जो हर दिन मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम हर लक्ष्य को हासिल करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूएंगे।
आप सबका विश्वास मेरे इरादों को और अधिक सशक्त बना रहा है। यह आपका समर्थन ही है जो हर दिन मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम हर लक्ष्य को हासिल करेंगे और नई ऊंचाइयों को छूएंगे।#shalimarbaghvidhansabhabjp #शालीमारबागविधानसभा #BjpForDevelopment #RekhaGupta… pic.twitter.com/Kpc7Jl4jLC
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
एक्स पर लिखा कि दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें ।
दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे।
आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !#ViksitDelhi #rekhagupta @BJP4Delhi @BJP4India @rsprasad @OPDhankar… pic.twitter.com/nT0M9O1Cda
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
रेखा गुप्ता ,बोलीं-धन्यवाद आपके विश्वास के लिए…
आपका अपार स्नेह और समर्थन देखकर मेरा दिल अत्यंत हर्षित हो उठता है। आपकी यह ऊर्जा और भरोसा मुझे हर दिन नई प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे। धन्यवाद आपके विश्वास के लिए।#shalimarbaghvidhansabhabjp #शालीमारबागविधानसभा #BjpForDevelopment #RekhaGupta… pic.twitter.com/cshxlzrIWc
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
इसी बीच शालीमार विधायक रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि आपका अपार स्नेह और समर्थन देखकर मेरा दिल अत्यंत हर्षित हो उठता है। आपकी यह ऊर्जा और भरोसा मुझे हर दिन नई प्रेरणा देता है। साथ मिलकर हम प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर रहेंगे। धन्यवाद आपके विश्वास के लिए। उनके इस पोस्ट को देखकर कहा जा रहा है कि क्या उन्हें ही दिल्ली का सीएम बनाया जाएगा? इसलिए वो लोगों को धन्यवाद कर रही हैं।