Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News : गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिरा, 3-4 लोग घायल

Delhi News : गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा भरभराकर सड़क पर गिरा, 3-4 लोग घायल

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri Metro Station) की चारदीवारी का एक साइड स्लैब गुरुवार दोपहर गिर गया है । दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए है। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की (DCP North East Joy Tirkey) ने बताया कि जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस (Local Police) और मेट्रो स्टाफ (Metro staff) मौके पर मौजूद हैं। घटना में केस दर्ज कर लिया गया है। पिंक लाइन पर गोकलपुरी से शिव विहार के बीच मेट्रो का परिचालन भी रोक दिया गया है।

पढ़ें :- वंदे मातरम् विवाद, विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को दी जेल भेजने की चेतावनी

गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri Metro Station)  हादसे पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें करीब 11 बजे गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri Metro Station)  की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने की जानकारी मिली थी। इस हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। घटना के वक्त वह अपनी स्कूटी पर सवार था। उस घायल शख्स को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

पढ़ें :- दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर: दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन में हुई कार्यवाही का जवाब!

पुलिस की मानें तो घायल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Advertisement