नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों में मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इसके साथ ही आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपना इस्तीफा नहीं देंगे।
पढ़ें :- सोलर इंडस्ट्रीज शेयर: बारूद बनाने वाली कंपनी ने शेयर बाजार में मचाया धूम, कंपनी के शेयर में सात फीसदी का उछाल, निवेशक हैरान
Senior AAP Leader and Minister @AtishiAAP Addressing an Important Press Conference l LIVE https://t.co/N6FA8olWp8
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2024
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने खुलासा किया है कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी से संपर्क साधा है। उनको बोला है की आतिशी को अपना करियर बचा के रखना है तो वह जल्द भाजपा में शामिल हो जाए, अन्यथा उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। उन्हें मालूम हुआ कि भाजपा आम आदमी पार्टी को कुचलना चाहती है। इस कड़ी में उनके साथ-साथ सौरव भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। उनके घरों पर भी रेड की जाएगी और फिर समन भेज कर तलब किया जाएगा। उस दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की योजना है।
पढ़ें :- IND vs NZ : दोपहर या शाम में नहीं, कल इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे; जानें- टाइम और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल
आप नेता आतिशी ने कहा कि आने वाले दिनों में मुझे, दुर्गेश, सौरभ भारद्वाज और राघव चड्ढा को जेल में डाला जाएगा। आने वाले दिनों में मेरे घर, मेरे परिजनों के घर और रिश्तेदारों के यहां पर ईडी का छापा मारा जाएगा। इसे बाद हम लोगों को समन भेजा जाएगा और फिर हम सभी चारों को गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन हम भगत सिंह के चेले हैं। हम भाजपा की इन धमकियों से नहीं डरने वाले हैं। आप का एक एक नेता और कार्यकर्ता देश सेवा के लिए तैयार है।
सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर तंज
Senior AAP Leader and Minister @Saurabh_MLAgk Addressing an Important Press Conference | LIVE https://t.co/o2iqsh6Qan
— AAP (@AamAadmiParty) April 2, 2024
पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ का भी ई-मेल में जिक्र
वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 31 मार्च को जो रामलीला मैदान में दिखा। उससे भाजपा के होश उड़ गए हैं। भारत के विपक्षी पार्टियों के बड़े नेता उस मंच पर एकत्रित हुए थे। हम लोगों ने सभी नेताओं को फोन करके यहां आने को कहा था। भाजपा को लग रहा है हमने सब कुछ कर लिया। लेकिन यह पार्टी अभी भी खड़ी है।