नई दिल्ली। एयर कनाडा (Air Canada) के टोरंटो जाने वाले विमान में उस समय दहशत फैल गई जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाईअड्डे को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। जांच करने पर फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
एक अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) कार्यालय को मंगलवार रात 10.50 बजे एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि दिल्ली-टोरंटो एयर कनाडा (Delhi-Toronto Air Canada) की उड़ान में बम रखा गया है। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका गया। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्थ नहीं मिला।
चेन्नई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी
शनिवार को चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (Indigo flight) में बम की धमकी मिली थी। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे (Mumbai Airport) पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।