Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi News: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Delhi News: दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi News: राजधानी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में बुधवार को गोलीबारी की घाटना हुई। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस की माने तो वकीलों के बीच हुई बहस के दौरान ये घटना हुई थी।

पढ़ें :- Encounter In Delhi : हिमांशु भाऊ गैंग का कुख्यात गैंगस्टर अजय सिंगरोहा पुलिस मुठभेड़ में ढेर,इन मामलों में था वांछित

बताया जा रहा है कि ये घटना बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। तीस हजारी कोर्ट में गोलीबारी की खबर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि वकीलों की आपस में बहस हुई। इसके बाद दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोलीबारी की थी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं हुआ है। इस समय स्थिति सामान्य है।

गौरतलब है कि, इससे पहले अप्रैल महीने में दिल्ली की कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई थी। यहां के साकेत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स ने महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं। इसके बाद भी कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए थे।

 

पढ़ें :- 'BJP वालों से ख़ास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें,' बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल ने दी नसीहत
Advertisement