नई दिल्ली। दिल्ली और आसपास के राज्यों को संचालित होने वाली ट्रेनों से रिजर्वेशन कराने की अगर आप सोच रहे हैं तो शुक्रवार रात से पहले करा लें, क्योंकि रात से लेकर शनिवार सुबह तक दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) की सभी सर्विस बंद रहेंगी। हालांकि रेलवे का दावा है कि जिस समय सर्विस बंद रहेंगी, उस समय बहुत ही कम लोगों को असुविधा होगी।बहुत ही कम लोग सर्विस का इस्तेमाल करते हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
पूरे देश में पांच शहरों से पीआरएस ऑपरेट होते हैं। इसमें दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और गुवाहाटी हैं। शुक्रवार रात को दिल्ली पीआरएस सिस्टम Delhi PRS System बंद रहेगा। यानी दिल्ली पीआरएस (PRS) से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, इंक्वायरी (139 व काउंटर सेवा) इंटरनेट बुकिंग समेत सभी तरह की सेवाएं 12 अप्रैल की मध्यरात्रि 11.45 बजे से 13 अप्रैल को तड़के 04.15 बजे तक लगभग 04.30 घंटे तक बंद रहेंगी।
इस दौरान दिल्ली पीआरएस (PRS) से संबंधित किसी भी तरह का काम किसी दूसरे शहर के पीआरएस (PRS) से नहीं कराया जा सकता है। अगर आप रिजर्वेशन या अन्य किसी तरह का काम कराना चाह रहे हैं तो शुक्रवार रात से पहले करा लें अन्यथा शनिवार सुबह ही करा पाएंगे।