Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi weather alert: दिल्ली में परेशानी बढ़ायेगी गर्मी, हीट वेव का यलो अलर्ट जारी

Delhi weather alert: दिल्ली में परेशानी बढ़ायेगी गर्मी, हीट वेव का यलो अलर्ट जारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi weather alert: दिल्ली में तेजी से बढ़ती गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़नी शुरू हो गईं हैं। अप्रैल की शुरूआत में ही सूरज आसमान से आग बरसा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अप्रैल की शुरूआत से ही लू चलेगी। मौसम विभाग ने 8 अप्रैल तक हीट वेव की स्थिति को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान 40 के पार रहने की आशंका है।

पढ़ें :- तिब्बत में भयंकर भूकंप से मची तबाही, 4 घंटे में 13 बार धरती के कांपने से दहशत में लोग

इस सीजन में गुरुवार के दिन तापमान में काफी उछाल देखने को मिला है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद काफी कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान में अब बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। रविवार तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।

इस बार नहीं हुई फरवरी और मार्च में बारिश
हर बार अक्सर फरवरी और मार्च में बारिश होने के कारण अप्रैल के आखिरी तक कहीं गर्मी की शुरूआत होती थी लेकिन इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस सप्ताह के अंत तक तापमान के 40 डिग्री पार करने की संभावना है। इस कारण से चिलचिलाती धूप और झुलसा देने वाली गर्मी से सामना होगा।

 

पढ़ें :- PM Kisan 24th Instalment 30 October : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई डेट, जानें अकाउंट में कब आएंगे 2000 रुपये
Advertisement